- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vaishakh Purnima 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Vaishakh Purnima 2025: जानिए वैशाख पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
Sarita
4 May 2025 6:36 AM IST

x
Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। तो ऐसे में पूर्णिमा के दिन स्नान-दान जरूर करें। हर माह में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि वैशाख माह की पूर्णिमा कब है और स्नान-दान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा।
वैशाख पूर्णिमा 2025 डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। वैशाख पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है। वैशाख पूर्णिमा के दिन यह दोनों मुहूर्त स्नान-दान के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम रहेगा।
वैशाख पूर्णिमा के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है। पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है। साथ ही भगवान को केला और तुलसी दल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।
TagsVaishakh Purnimaवैशाख पूर्णिमास्नान-दानमुहूर्तVaishakh Purnimabathing and donationauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





