धर्म-अध्यात्म

Vaishakh Month 2025: वैशाख मास में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएंगे घर के भंडार

Sarita
19 April 2025 6:27 AM IST
Vaishakh Month 2025:  वैशाख मास में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएंगे घर के भंडार
x
Vaishakh Month 2025: हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, स्नान-दान और जप-तप के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास में पुण्यकारी कार्यों को करने से उसका फल कई गुना अधिक बढ़कर मिलता है। बता दें कि वैशाख महीने का आरंभ 13 अप्रैल से हो चुका है और यह माह समाप्त 12 मई 2025 को होगा। तो आइए जानते हैं कि वैशाख माह में किन-किन चीजों का दान करना उत्तम माना गया है।
छाता और चप्पल
वैशाख के महीने में बहुत ही अधिक गर्मी होती है। ऐसे में इस माह में गर्मी से बचाव के लिए गरीब और जरूरतमंदों को चप्पल और छाता का दान करना चाहिए। इन दोनों चीजों का दान अत्यंत ही फलदायी माना गया है। इसके अलावा छाता और चप्पल के दान व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु जैसे दोष भी दूर होते हैं।
जल
वैशाख माह में जल का दान बहुत ही शुभ माना गया है। जल का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। साथ पितरों को भी तृप्ति मिलती है। तो वैशाख महीने में जल या जल से भरा घड़े (मटके) का दान करें। इस माह में आप प्याऊ लगवा कर भी पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।
वैशाख महीने में तरबूज, खरबूज और बेल जैसे फलों का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बेल का दान करने से महादेव भोले शंकर की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सत्तू
गर्मियों में सत्तू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सत्तू का सेवन से पेट में ठंडक बनी रहती है। तो वैशाख माह में सत्तू का दान करें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
वस्त्र
वैशाख महीने में गरीब-जरूरतमंदों को हल्के और सफेद वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है।
Next Story