धर्म-अध्यात्म

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कब है? यहां जानें सटीक तारीख और शुभ समय

Sarita
16 April 2025 10:58 AM IST
Vaishakh Amavasya 2025:  वैशाख अमावस्या कब है? यहां जानें सटीक तारीख और शुभ समय
x
Vaishakh Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष रूप से पवित्र और फलदायक माना गया है। साल के हर महीने पड़ने वाली अमावस्या का धार्मिक दृष्टिकोण से अलग-अलग महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ जैसे कर्म करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। फिलहाल वैशाख मास चल रहा है और इस महीने की अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या कहा जाता है। इस दिन का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व बताया जाता है।
इस दिन श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभ होता है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान कर के जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन का दान देना भी बहुत पुण्य का काम होता है। आइए जानते हैं इस साल वैशाख अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी|
वैशाख अमावस्या 2025 तिथि:
पंचांग के अनुसार साल 2025 की वैशाख अमावस्या की तिथि 27 अप्रैल को सुबह 4:49 बजे से शुरू होकर 28 अप्रैल को सुबह 1 बजे तक रहने वाली है। चूंकि उदया तिथि 27 अप्रैल को ही है, इसलिए इसी दिन वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी। यह तिथि रविवार के दिन पड़ रही है, जो एक शुभ संकेत है।
इस पावन दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने से होती है। शुद्धता और सात्विकता का पालन करते हुए हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। व्रत का संकल्प लेकर, पितरों के लिए तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इसके बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।विधिपूर्वक पूजा के दौरान विष्णु मंत्रों का जप करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
Next Story