उत्तराखंड

Uttarakhand: बेटा हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर मां को उतारा मौत के घाट

Sarita
30 May 2025 10:08 AM IST
Uttarakhand: बेटा हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर मां को उतारा मौत के घाट
x
Uttarakhand उत्तराखंड: अल्मोड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तहसील क्षेत्र के कांगड़ी गांव में एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम गांव पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत अस्पताल भेजा जा रहा है। 71 वर्षीय गवली देवी पत्नी मूसीराम भिकियासैंण-मानिला मोटर मार्ग पर बने अपने छोटे बेटे गोपाल राम के मकान में रहती थीं। उनका बड़ा बेटा 47 वर्षीय आनंद राम गांव में ही रहता था।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मां गवली देवी बड़े बेटे आनंद राम को सब्जी देने के लिए सड़क से करीब दो किमी दूर नैलवालपाली ग्राम सभा के कांगड़ी गांव गई थीं। छोटे बेटे गोपाल की बेटी भी उनके साथ थी। इसी बीच आनंद राम और गवली देवी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह देख छोटे बेटे की बेटी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
गुरुवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान भास्करानंद ने राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर वृद्धा के शव को कब्जे में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपी फिलहाल हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत अस्पताल भेजा जा रहा है।
Next Story
null