- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Utpanna Ekadashi 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर इन कामों को करना है वर्जित, जानें क्या करें और क्या नहीं
Sarita
11 Nov 2025 7:15 AM IST

x
Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी हर साल अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है. इसी एकादशी से सभी एकादशी व्रत की शुरुआत की जाती है. इस बार उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर को पड़ रही है. अगर आप यह व्रत करने जा रहे हैं, तो आपको बताते हैं कि उत्पन्ना एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए|
उत्पन्ना एकादशी पर क्या करना चाहिए?
एकादशी से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि पर सिर्फ सात्विक भोजन करना चाहिए.
एकादशी पर सूर्योदय से पहले गंगाजल मिले जल से स्नान कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी एकादशी की पूजा करनी चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी पर शाम के समय तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं. लेकिन तुलसी को छूना नहीं चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी पर एकादशी व्रत कथा पढ़ें या सुनें और रात्रि में भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करें.
अगले दिन द्वादशी तिथि पर ब्राह्मणों को भोजन कराकर और दान देकर व्रत का समापन करें.
उत्पन्ना एकादशी पर कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?
उत्पन्ना एकादशी पर चावल खाना या बनाना वर्जित होता है. साथ ही, इस दिन दालें (जैसे मटर, मसूर, चना) भी न खाएं.
उत्पन्ना एकादशी पर मांस, मछली, शराब, प्याज, लहसुन, पान और साधारण नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन करने से बचना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखने के बाद दिन में सोने से बचना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी पर झूठ बोलना, क्रोध करना, बहस या झगड़ा करने से बचना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी पर बाल धोना, नाखून काटना, शरीर पर तेल लगाना या साबुन मलना भी वर्जित होता है.
उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, क्योंकि यह पवित्र माने जाते हैं.
उत्पन्ना एकादशी पर बिस्तर पर नहीं, बल्कि जमीन या चौकी पर सोना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.
उत्पन्ना एकादशी पर घर को गंदा नहीं रखना चाहिए, लेकिन पोंछा लगाने से बचना चाहिए|
TagsUtpanna Ekadashiउत्पन्ना एकादशीUtpanna Ekadashi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





