- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Uma Chaturthi Vrat:...
धर्म-अध्यात्म
Uma Chaturthi Vrat: सौभाग्य और संतान सुख पाने के लिए महिलाएं रखती हैं उमा चतुर्थी व्रत, जानें पूजा विधि
Sarita
30 May 2025 7:31 AM IST

x
Uma Chaturthi Vrat: उमा चतुर्थी, जिसे कुमारिका व्रत भी कहा जाता है, देवी पार्वती (उमा) को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है. यह व्रत विशेष रूप से कन्याओं और विवाहित स्त्रियों द्वारा किया जाता है, जो सौभाग्य, विवाह और संतान सुख की प्राप्ति के लिए देवी उमा की उपासना करती हैं|
व्रत की तिथि और मुहूर्त:
तिथि: 30 मई 2025, शुक्रवार
चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 मई को सुबह 11:18 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 30 मई को रात 9:22 बजे
पूजन का शुभ मुहूर्त: 30 मई को सुबह 10:56 बजे से दोपहर 1:42 बजे तक
व्रत और पूजा विधि:
1. स्नान और संकल्प: प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
2. मूर्ति स्थापना: देवी उमा और भगवान शिव की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं.
3. पूजन सामग्री: पंचामृत, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप, फल आदि से पूजन करें.
4. व्रत पालन: दिन भर उपवास रखें; शक्ति अनुसार निर्जल या फलाहार व्रत करें.
5. कथा श्रवण: उमा चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण करें, जिसमें देवी पार्वती के तप और भगवान शिव से विवाह की कथा वर्णित है.
6. आरती और प्रार्थना: संध्या समय दीप जलाकर देवी उमा की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें|
TagsUma Chaturthi Vratसौभाग्यसंतान सुखमहिलाएंउमा चतुर्थी व्रतgood luckchild happinesswomenUma Chaturthi fastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





