धर्म-अध्यात्म

Tulsi Plant: कार्तिक माह में तुलसी के पास जरूर रखें ये चीजें, खूब आएगा धन

Sarita
6 Oct 2025 6:33 AM IST
Tulsi Plant: कार्तिक माह में तुलसी के पास जरूर रखें ये चीजें, खूब आएगा धन
x
Tulsi Plant: इस वर्ष कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस महीने में विष्णुप्रिया तुलसी के पौधे के पास कुछ खास चीजें रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और धन लाभ के अवसर बनेंगे।
कार्तिक मास जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है और इस महीने में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा की जाती है। यह महीना चातुर्मास का अंतिम महीना भी है, क्योंकि इसी महीने भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी को विष्णुप्रिया कहा जाता है। कार्तिक मास में तुलसी के पौधे की पूजा और उसके पास कुछ शुभ वस्तुएं रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। आइए जानें कि कार्तिक मास में धन प्राप्ति के लिए तुलसी के पास क्या रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। इसलिए कार्तिक मास में तुलसी के पास शालिग्राम रखना अनिवार्य है। तुलसी के पास शालिग्राम रखना अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे घर में धन-समृद्धि आती है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
धार्मिक दृष्टि से हल्दी को अत्यंत पवित्र और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पौधे के पास हल्दी की गांठ रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, परिवार में समृद्धि आती है और धन लाभ की संभावना बनती है। इसलिए कार्तिक मास में तुलसी के पास हल्दी अवश्य रखें।
कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस मास में प्रतिदिन पूजा के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोमती चक्र देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक है, जो गोमती नदी से प्राप्त होता है। कार्तिक मास में तुलसी के पास गोमती चक्र रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और धन लाभ की संभावना बनती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों का भी कल्याण होता है।
पवित्र तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, कूड़ेदान, शमी वृक्ष और जूते नहीं रखने चाहिए। तुलसी के पास इन वस्तुओं को रखना अपशकुन माना जाता है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है।
Next Story