- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tulsi Ke Niyam : ...
धर्म-अध्यात्म
Tulsi Ke Niyam : तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों का पालन करें, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
Sarita
17 Feb 2025 6:37 AM IST

x
Tulsi Ke Niyam : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह -तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं। तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधे लगाने के बाद कुछ नियमों का पालन करना होता है। यदि इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो हर काम अच्छे से होता है और घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है। घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहने की मान्यता है। तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य में वृद्धि करता है, इसलिए इसे श्रीतुलसी कहा जाता है। अगर मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस दिशाएं में लगाएं तुलसी का पौधा- वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इन नियमों का जरूर करें पालन-
-सायंकाल के बाद कभी भी तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- रविवार को तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।
- द्वादशी को भी तुलसी को तोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।
- तुलसी को नाखूनों से कभी भी नहीं तोड़ना चाहिए।
- प्रतिदिन शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना शुभ फल प्रदान करता है।
- तुलसी के पौधे में गुरुवार को थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है।
तुलसी को कभी भी दांतों से नहीं चबाना चाहिए।
TagsTulsiNiyamतुलसीपौधेनियमोंपालनमां लक्ष्मीकृपाTulsiplantrulesfollowMaa Lakshmiblessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





