धर्म-अध्यात्म

Tula Sankranti 2025: तुला संक्रांति पर जल में इन 5 चीजों को डालकर सूर्य देव को दें अर्घ्य, शरीर को छू नहीं पाएगा रोग

Sarita
16 Oct 2025 8:49 AM IST
Tula Sankranti 2025: तुला संक्रांति पर जल में इन 5 चीजों को डालकर सूर्य देव को दें अर्घ्य, शरीर को छू नहीं पाएगा रोग
x
Tula Sankranti 2025: ग्रहों के राजा सूर्य देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है. 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को तुला संक्रांति मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सनातन धर्म में प्रत्यक्ष देवता के रूप में सूर्य देव की आराधना की जाती है. तुला संक्रांति के मौके पर सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन की एक एक परेशानियों का अंत हो जाता है. कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है जिससे अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख और सम्मान में वृद्धि होती है. आइए जानें तुला संक्रांति पर कौन सी पांच चीजों को जल में डालें और सूर्य देव को अर्घ्य दें ताकि सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकें.
अर्घ्य के जल में रोली
तुला संक्रांति पर जल में रोली डालकर अगर सूर्य देव को अर्घ्य दें तो कुंडली से सूर्य दोष दूर होगा जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और सेहत अच्छी होगी. शरीर में रक्त की बढ़ोतरी होगी. सम्मान की प्राप्ति होगी.
अक्षत को अति पवित्र माना गया है, जिसका पूजा में विशेष स्थान होता है. ऐसे में तुला संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में अक्षत मिला दें तो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
अर्घ्य के जल में हल्दी
सनातन धर्म में सूर्य देव को हल्दी चढ़ाना अति शुभ माना जाता है. विवाह में हो रही देरी को दूर करने के लिए तुला संक्रांति पर अर्घ्य के जल में हल्दी डाल कर सूर्यदेव को चढ़ाएं तो जीवन से दुखों का नाश हो जाएगा और योग्य जीवनसाथी मिलेगा.
अर्घ्य के जल में मिश्री डालें
सूर्य देवता को भोग में मिश्री अर्पित करें. यह उनका प्रिय भोग है. इसके लिए तुला संक्रांति पर जल में ही मिश्री डाले और उसी जल से सूर्य देवता को अर्घ्य दें. ऐसा करने से सूर्य देवता प्रसन्न होकर सेहत का वरदान देंगे और नौकरी संबंधी दिक्कतें दूर होंगी.
Next Story