- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मंगलवार के उपाय:...
धर्म-अध्यात्म
मंगलवार के उपाय: आर्थिक संकट और मानसिक तनाव दूर करेंगे हनुमान जी, मंगलवार को करें ये उपाय
Sarita
1 April 2025 12:18 PM IST

x
मंगलवार के उपाय: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. आज मंगलवार है और यह दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित है. इस दिन पूजा करने से हनुमान प्रसन्न होते हैं और भक्तों में जीवन में हो रहे अमंगलों को दूर करते हैं. मंगलवार के दिन व्रत भी किया जाता है और आज के दिन दान करने से उसका फल हजार गुना मिलता है. इसके अलावा अगर मंगलवार के दिन आप कुछ विशेष उपाय अपनाएंगे तो आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा|
मंगलवार के उपाय:
मंगलवार के दिन सुबह सबसे पहले एक रोटी गाय की निकालें और उसे किसी लाल या गेहुएं रंग की गाय को खिलाएं.
अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनके मंदिर में जाकर नारियल चढ़ाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को लाल रंग अतिप्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय लाल वस्त्र ग्रहण करें.
पूजा में भी लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई चढ़ाएं. इससे आपको हर मनोकामना पूरी होगी.
मंगलवार के दिन पांच लाल फूल मिट्टी के पात्र गेहूं के साथ रखकर उसे घर की छत के पूर्वी कोने में ढंककर रख रें. एक सप्ताह तक बिना हाथ लगाए इसे ऐसे ही रखा रहने दें. फिर अगले मंगलवार को वह गेहूं छत पर फैला दें और फूल को घर के मंदिर में रख दें.
अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो पांच मंगलवार तक किसी देवी के मंदिर ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की कामना करें.
मंगलवार के दिन दान करना भी शुभ होता है. इस दिन तांबा, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर की दाल, लाल कनेर का फूल, लाल मिर्च, लाल पत्थर और लाल मूंगा के दान का विशेष महत्व है.
इस दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और चमेल के तेल का दीपक जलाकर पूजा करें|
Tagsमंगलवारउपायआर्थिकसंकटदूरहनुमानउपायTuesdayremediesfinancialcrisisremoveHanumanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





