धर्म-अध्यात्म

Mangalwar Vrat: अगर आप भी रखते हैं मंगलवार का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Sarita
3 Feb 2026 7:53 AM IST
Mangalwar Vrat: अगर आप भी रखते हैं मंगलवार का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट
x
Mangalwar Vrat: सप्ताह का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन पूजा के साथ ही व्रत करने का भी विधान है। मंगलवार का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार का व्रत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और लाल रंग के कपड़े पहनें।
इसके बाद विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करें। संभव हो तो मंगलवार के दिन मंदिर जाकर संकटमोचन के दर्शन जरूर करें।
बजरंगबली को लाल रंग के फूल, सिंदूर, तुलसी, गुड़-चना, बूंदी या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
हनुमान जी के सामने घी का दीया जलाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही मंत्रों का भी जाप करें।
फिर हनुमान जी का आरती करें।
मंगलवार व्रत में एक समय ही फलाहार या भोजन किया जाता है।
शाम को सात्विक भोजन (बिना नमक या मीठा) करें।
मंगलवार व्रत में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें।
मंगलवार का व्रत लगातार 21 या फिर 45 मंगलवार तक रखें।
मंगलवार व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
मंगलवार को इन मंत्रों का करें जाप:
ॐ हं हनुमते नमः
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु नाशक सर्वरोग निवारण सर्व वशीकरणाय स्वाहा
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय, सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
हनुमान चालीसा पाठ नियम:
हनुमान चालीसा का पाठ स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और शाम दोनों ही समय किया जा सकता है। चालीसा का पाठ आसन पर बैठकर ही करना चाहिए। कहते हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना 100 बार करना चाहिए लेकिन ऐसा संभव नहीं है तो 7, 11 या 21 बार भी चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
Next Story