धर्म-अध्यात्म

Aaj ka Panchang: सूर्य देव का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल का सही समय

Sarita
20 July 2025 9:13 AM IST
Aaj ka Panchang: सूर्य देव का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल का सही समय
x
Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 20 जुलाई 2025, दिन रविवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं|
20 जुलाई 2025 का पंचांग:
वारः रविवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: श्रावण मास- कृष्ण पक्ष.
तिथि: दशमी दोपहर 12:12 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी रहेगी.
चंद्र राशि: मेष प्रातः 6:11 मिनट तक तत्पश्चात वृष राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्र: कृतिका रात्रि 10:52 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा.
योग: गंड रात्रि 9:47 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा.
अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:31 से 12:39 तक.
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .
सूर्योदयः प्रातः 5:40
सूर्यास्तः सायं 7:10
राहुकालः सायं 5:29 मिनट से 7:10 मिनट तक.
तीज त्योहार: कोई नहीं.
भद्रा: दोपहर 12:12 मिनट तक.
पंचक: नहीं है |
रविवार का दिशाशूल:
रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है. यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें|
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त:
चर चौघड़िया – प्रातः 7:21 से 9:02 तक .
लाभ चौघड़िया – प्रातः 9:02से 10:44 तक.
अमृत चौघड़िया- दोपहर 10:44 से 12:25 तक.
शुभ चौघड़िया – दोपहर 2:06 से 3:48 तक .
आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त:
शुभ चौघड़िया – सायं 7:11 से 8:29तक .
अमृत चौघड़िया – रात्रि 08:29 से 9:48 तक .
चर चौघड़िया – रात्रि 9:48 से 11:07 तक .
लाभ चौघड़िया – रात्रि 1:44 से 3:03तक .
शुभ चौघड़िया – प्रातः 4:22 से 5:40 तक .
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है |
Next Story