- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka Panchang: आज...
धर्म-अध्यात्म
Aaj ka Panchang: आज शनिदेव का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल का सही समय
Sarita
26 July 2025 6:53 AM IST

x
Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार के उस समय की जानकारी लेते हैं, जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.
26 जुलाई 2025 का पंचांगः
वारः शनिवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष : श्रावण मास – शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वितीया रात 10 बजकर 41 मिनट तक उसके बाद तृतीया रहेगी.
चंद्र राशि: कर्क दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्रः अश्लेषा दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक उसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा.
योग: व्यतिपात योग रहेगा.
अभिजीत मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं.
सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 34 पर होगा.
सूर्यास्तः शाम 7 बजकर 8 मिनट पर होगा.
राहूकालः सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक.
तीज/त्योहार: सिंधारा दूज,स्वामी करपात्री जयंती.
भद्रा: नहीं है.
पंचक: नहीं है.
आज का दिशा शूल
शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है जिसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त:
शुभ चौघड़िया – सुबह 7:24 से 9:05 तक.
चर चौघड़िया- दोपहर 12:25 से 2:06 तक.
लाभ चौघड़िया- दोपहर 2:06 से 3:40 तक.
अमृत चौघड़िया- दोपहर 3:40 मिनट से 5:41 तक.
लाभ चौघड़िया- शाम 7:08 से 8:41 तक.
शुभ चौघड़िया- रात 9:46 से 11:06 तक.
अमृत चौघड़िया – रात 11:06 से 12:25 तक.
चर चौघड़िया – रात 12:25 से 1:44 तक.
लाभ चौघड़िया- सुबह 4:23 से 5:43 तक|
TagsPanchangशनिदेवशुभ मुहूर्तदिशाशूलराहुकालसमय PanchangShanidevauspicious timeDishashoolRahukaaltime जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





