धर्म-अध्यात्म

Aaj ka Panchang: आज रक्षाबंधन,जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहु काल का समय

Sarita
9 Aug 2025 6:32 AM IST
Aaj ka Panchang: आज  रक्षाबंधन,जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहु काल का समय
x
Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह और नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार के उस समय की जानकारी लेते हैं, जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.
9 अगस्त 2025 का पंचांगः
वारः शनिवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष : श्रावण मास – शुक्ल पक्ष
तिथि: पूर्णिमा दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा रहेगी .
चंद्र राशि: मकर राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक उसके बाद धनिष्ठा रहेगा.
योग: सौभाग्य योग रहेगा .
अभिजीत मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं.
सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर.
सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 59 पर.
राहूकालः सुबह 9 बजकर 7 मिनट से 10 बजतक 46 मिनट तक .
तीज/त्योहार: रक्षाबंधन .
भद्रा: नहीं है .
पंचक: नहीं है.
आज का दिशा शूल
शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है , जिसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त:
शुभ चौघड़िया – सुबह 7:29 से 9:07 तक.
चर चौघड़िया- दोपहर 12:24 से 2:02 तक.
लाभ चौघड़िया- दोपहर 2:02 से 3:41 तक.
अमृत चौघड़िया- दोपहर 3:41 मिनट से 5:19 तक.
आज रात के चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ चौघड़िया- शाम 6:59 से 8:19 तक.
शुभ चौघड़िया- रात 9:40से 11:02 तक.
अमृत चौघड़िया – रात 11:02 से 12:25 तक.
चर चौघड़िया – रात 12:25 से 1:46 तक.
लाभ चौघड़िया- सुबह 4:29 से 5:50 तक .
Next Story