धर्म-अध्यात्म

आज का पंचाग, जानें शुभ मूहर्त और सूर्योदय सूर्यास्त का समय

Khushboo Dhruw
20 Feb 2024 1:45 AM GMT
आज का पंचाग, जानें शुभ मूहर्त और सूर्योदय सूर्यास्त का समय
x
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 01, शक संवत 1945, माघ शुक्ला एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 08, शब्बान 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
आद्र्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। प्रतियोगी पूर्वाह्न 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार जया एकादशी व्रत, भीष्म द्वादशी, शक फाल्गुन प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 20 फरवरी 2024 : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 फरवरी 2024 : शाम 6 बजकर 14 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2024 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम में 4 बजकर 9 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 9 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 57 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 19 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक।
आज का उपाय : हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और बच्चों को बांट दें ।
Next Story