धर्म-अध्यात्म

आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Apurva Srivastav
16 May 2024 1:40 AM GMT
आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
x
नई दिल्ली : 16 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि गुरुवार सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल नवमी तिथि चल रही है। 16 मई को सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही गुरुवार शाम 6 बजकर 15 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 16 मई को जानकी जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
16 मई 2024 का शुभ मुहूर्त
वैशाख शुक्ल पक्ष की तिथि अष्टमी तिथि- 16 मई 2024 को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो चुकी है।
ध्रुव योग- 16 मई 2024 को सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक
मघा नक्षत्र- 16 मई 2024 को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक
16 मई 2024 व्रत-त्यौहार- जानकी जयंती
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:41 तक
मुंबई- दोपहर 02:12 से दोपहर बाद 03:50 तक
चंडीगढ़- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:44 तक
लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:24 तक
भोपाल- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:35 तक
कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:51 तक
अहमदाबाद- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:54 तक
चेन्नई- दोपहर 01:41 से दोपहर बाद 3:16 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:29 am
सूर्यास्त- शाम 7:05 pm
Next Story