- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

x
Aaj Ka Rashifal : आज 18 नवंबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में स्वाति नक्षत्र से होने जा रहा है जबकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य बुध और मंगल की युति होने जा रही है। ऐसे में चंद्रमा आज सुनफा योग बना रहे हैं।आइए जनते हें ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियो के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि,काम का दबाव रहेगा
मेष राशि,
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आपको आज कमाई का अच्छा मौका मिलेगा लेकिन काम का दबाव भी आज बना रहेगा। व्यापार में आज आपको सतर्क रहना होगा। आपका पैसा अटक सकता है। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिलेगा।बच्चो की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि,पारिवारिक धन समृद्धि में भी वृद्धि होगी
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में आज यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आज आपको फायदा हो सकता है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह भी आज आसानी से मिल जाएगा।
मिथुन राशि, आज आपके लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल और खुशनुमा रहेगा। परिवार में आज आपसी तालमेल बना रहेगा और कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज दूर हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कुछ रोमांचक और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा।
कर्क राशि,कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा
कर्क राशि के जातक आज चंद्रमा के शुभ गोचर से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है।आज माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए वाणी पर संयम रखें। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।
सिंह राशि,नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा
सिंह राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। लेकिन आज सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। नौकरी में वैसे आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको पद और सम्मान का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में दिन का दूसरा लाभ लाभ दिलाएगा। आप वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो रिश्तों में भी तालमेल बनाए रख पाएंगे।
कन्या राशि,शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल सकता है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी छवि का ध्यान रखते हुए काम करना होगा, कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है। शाम तक अधिक भाग-दौड़ करने से आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि, आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरेगी
तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको कोई नई डील मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज मजबूत होगी। आपको आज नौकरी में अधिकारियों से सपोर्ट मिलेगा। और आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते है।
वृश्चिक राशि, शुभ मांगलिक काम में आज शामिल हो सकते हैं
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई काम जो आपका फंसा हुआ था वह पूरा हो सकता है।आपको आज किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज लाभ और सहयोग मिलने का योग है।
धनु राशि, परिवार के बड़ों से सहयोग मिलेगा
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई भी बड़ा फैसला करते समय घर के बड़ों से सलाह जरूर कर लें। आपको आज जीवनसाथी की मदद से किसी काम मे सफलता मिलेगी। आपको लव लाइफ मे आज प्रेमी से कोई उपहार भी मिल सकता है।
मकर राशि, सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी में आपका मान सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको लोगों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कोई प्रसन्नतादायक खबर भी आपको मिलेगी। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।
कुंभ राशि, साहसिक फैसले से लाभ प्राप्त कर पाएंगे
कुंभ राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।आपके लिए सितारे कहते हैं कि आज आपको मानसिक भटकाव से बचना चाहिए और लालच में आकर कोई भी लेनदेन करने से भी बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आज वाद विवाद से बचें।
मीन राशि,करियर कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। विरोधियो को परास्त कर पाने में आप सफल रहेंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।परिवार में बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते है।
TagsAaj Ka Rashifalराशिफल18 नवंबर 2025Today's HoroscopeHoroscopeNovember 182025 जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





