धर्म-अध्यात्म

आज का अंक राशिफल : 7 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
7 April 2021 12:30 AM GMT
आज का अंक राशिफल : 7 अप्रैल 2021
x
आज आपको अपने मन के अनुरूप काम करने के मौके मिल सकता है।

1:

आज आपको अपने मन के अनुरूप काम करने के मौके मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपने खान-पान में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
2:
दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में आप व्यस्त होंगे पर साथ ही आप अपने काम को लेकर भी किसी प्रकार की लापरवाही से बचें तो बेहतर होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, मानसिक शांति प्राप्त होगी।
3:
आपके पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस समय आप अपने साथी के प्रति बहुत अधिक प्यार दिखाने वाले हैं। कुछ मामलों में लोगों का सहयोग बहुत अधिक राहत देने वाला भी होगा।
4:
आज आपकी रुचि कुछ ऐसे कामों में रहने वाली है, जिसको लेकर आप काफी समय से सोच रहे थे। आपको किसी से कुछ बातें करने और अपनी सोच को दूसरों के सामने रखने का भी मौका मिलेगा।
5:
बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी का भी दिन है। सेविंग खर्च हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका पा सकते हैं।
6:
घर पर चहल-पहल का माहौल थोड़ा रिलैक्स कर सकता है। लंबे समय से चले आ रहे तनाव से कुछ राहत मिलेगी। आपके लिए आज शिवलिंग पूजा करना शुभ फलदायक होगा।
7:
आज किसी के साथ व्यर्थ की बहसबाजी से बचने की जरूरत होगी। आपका साथी आपके लिए कुछ सहायक हो सकता है। आपने जो अपनी सीमाएं बांधी थीं, उनसे आप ऊपर उठने का प्रयास कर सकते हैं।
8:
कुछ जरूरी काम के लिए आज आप व्यस्त अधिक रहने वाले हैं। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के बीच नौंक-झोंक हो सकती है।
9:
आप नए विचारों और प्रयोगों से पीछे नहीं हटेंगे, हो सकता है आज आप घर के कामों में हाथ बटाने लगें। परिवार के साथ मिलकर जरूरी चीजों पर भी आज कुछ बातें हो सकती हैं।



Next Story