धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल : 09 मार्च 2021

Khushboo Dhruw
9 March 2021 12:45 AM GMT
आज का राशिफल : 09 मार्च 2021
x
9 मार्च मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात मकर राशि में होगा।

मेष:

Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 9 मार्च मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात मकर राशि में होगा। चंद्रमा के यहां आ जाने से मेष राशि वालों के कर्म स्थान में गजकेसरी योग बना है। इसके साथ ही मकर राशि में गुरु, शनि, बुध के साथ चंद्रमा की मौजूदगी से यहां 4 ग्रहों का संयोग भी निर्मित हुआ है। ऐसे में आज का दिन
मेष- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं,समझदारी से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी सहयोगी या किसी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा देते समय कुछ असुविधा हो सकती है। सायंकाल के समय वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
अचानक पारिवारिक खर्च बढ़ जाने से मानसिक दवाब बढ़ सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और भाइयों की सहयोग से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें और वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारिक योजनाएं सफल होने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका पराक्रम सभी कार्यों में सहायक बनेगा। पारिवारिक समस्याओं के खत्म होने से और जरूरी कार्य संपन्न होने से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। धन के मामले में ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। मौसम बदल रहा है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। शुरुआत में कुछ अवरोध आएगा लेकिन अंत में सभी आपकी बातों से सहतम होते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टरों से चेकअप करवाते रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से कोष में भी वृद्धि के संकेत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
छात्रों को गुरुजनों की मदद से भविष्य के लिए रणनीति बनाने का अवसर मिलेगा। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों के सहयोग लेने में आप सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होने से आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
जीवनसाथी आपकी रचनात्मक क्रियाओं से प्रभावित होंगे और जरूरी कार्यों में आपकी सलाह लेंगे। धार्मिक कार्यों में कुछ व्यय होगा लेकिन उससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दिशा में किए गए सकारात्मक बदलावों से आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों की बातों से मुक्ति मिलेगी। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी जरूरी कारण से व्यय हो सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
पारिवारिक सहयोग मिलेगा और नए व्यवसायियों को लाभ होगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और भविष्य में आपको उनसे अच्छा लाभ भी होगा। बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और करियर को लेकर आ रही समस्या से उनके समय से मुक्ति मिलेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें अन्यथा कोष में कटौती की आशंका बन रही है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों और साथियों के बीच आपकी छवि में सुधार भी आएगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। बड़े निवेश करने हैं तो विशेषज्ञों की सलाह लेते रहें। विदेश में व्यापार करने के प्रयास सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। छात्रों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है, कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। विपरित परिस्थितियों में भी आपका जुझारू स्वभाव प्रेरणादायक होगा। संपत्ति संबंधी विवाद भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से खत्म होता नजर आएगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ बातचीत करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में धन आगमन करने में कठिनाई हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति करेंगे और मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पिता का मार्गदर्शन आपको कठिन निर्णयों में सहायक होगा। परिवार को व्यवस्थित करने के लिए समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, आप केवल काम पर ध्यान दें और इधर-उधर की बातों से दूर रहें। सायंकाल के समय मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
व्यापार में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी और नए अवसर भी मिलेंगे। चिकित्सा से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में निरतंर सुधार होता रहेगा। लव लाइफ में उम्‍मीद से ज्यादा अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती हैं। भाई की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा और आपका बोझ भी कम होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपके सभी प्रयत्नों में मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको लाभ होगा और जोखिम भरे फैसलों में भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में आ रही अड़चन खत्म होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं लेकिन उसमें जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, किसी भी प्रकार का निवेश हानिकारक साबित हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Next Story