धर्म-अध्यात्म

आज मंगलवार को बजरंगबली की इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि आपकी राशि

Renuka Sahu
21 Jun 2022 2:24 AM GMT
Today on Tuesday, these 3 zodiac signs of Bajrangbali will have special grace, know what your zodiac sign says.
x

फाइल फोटो 

हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। 21 जून 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पवनपुत्र की विधिवत पूजा करने से सुख, समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। जानें 21 जून की लकी राशियों के बारे में-

वृषभ- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यशैली में सुधार होगा।
Next Story