धर्म-अध्यात्म

आज है जून महीने की मासिक दुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजन विधि

Renuka Sahu
8 Jun 2022 2:13 AM GMT
Today is the monthly Durgashtami of the month of June, know the auspicious time, importance and method of worship
x

फाइल फोटो 

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ मास में दुर्गाष्टमी का पर्व 8 जून यानी आज है। दु

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ मास में दुर्गाष्टमी का पर्व 8 जून यानी आज है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती ह। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से मां अंबे की पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त-
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास में अष्टमी तिथि 7 जून को सुबह 07 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है जो कि 8 जून को सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी व्रत 8 जून को रखा जाएगा।
मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व-
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत व पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि मां आदिशक्ति अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं। दुर्गाष्टमी व्रत करने से घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और धन आता है।
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि-
इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
Next Story