धर्म-अध्यात्म

Margashirsha month का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें शिव पूजा विधि

Tara Tandi
28 Nov 2024 12:32 PM IST
Margashirsha month का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें शिव पूजा विधि
x
Margashirsha month ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन प्रदोष व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार पड़ता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है
इस दिन भक्त शिव की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है और जीवन की दुख परेशानियां भी दूर हो जाती है साथ ही सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत 28 नवंबर दिन गुरुवार को किया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजा विधि के बारे में बता रहे हैं।
गुरु प्रदोष पर ऐसे करें शिव पूजा—
बुध प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर मन को शांत रखें। फिर पूजा स्थल पर शिवलिंग की स्थापना करें और व्रत का संकल्प करें। अब शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करें। पंचांमृत में दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाएं। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और सफेद पुष्प अर्पित करें।
पूजा के समय धूप दीपक जलाकर भगवान शिव की पूजा करें फिर ॐ नमः शिवाय इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। पूजा समाप्त होने के बाद भगवान शिव की आरती करें। आखिर में शिव जी को सफेद चीजें जैसे खीर का प्रसाद अर्पित करें। माना जाता है कि इस विधि से प्रदोष व्रत की पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story