धर्म-अध्यात्म

आज 04 जनवरी 2022 है, जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Khushboo Dhruw
3 Jan 2022 6:39 PM GMT
आज 04 जनवरी 2022 है, जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल और ग्रह-नक्षत्र की चाल
x
आज 04 जनवरी, मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है

Aaj Ka Panchang: आज 04 जनवरी, मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है इसके बाद आज ही तृतिया तिथि है। इस दिन मंगलवार है। ये साल 2022 का पहला मंगलवार है। इस दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन हनुमान जी का पूजन किया जाता है। साल के पहले मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करने से आने वाले साल में आपके सभी संकटों का निराकरण होगा। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः
आज 4 जनवरी 2022 का पंचांग
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 17 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 10 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र हर्षण योग 21 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मकर में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 36 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज सुबह को 07 बजकर 02 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय शाम 08 बजकर 48 मिनट है।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम को 09 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम को 11 बजकर 46 मिनट तक।


Next Story