धर्म-अध्यात्म

Guruwar ke Niyam: गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, आर्थिक तंगी और विवाह में आती हैं रुकावटें

Sarita
25 Dec 2025 7:52 AM IST
Guruwar ke Niyam: गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, आर्थिक तंगी और विवाह में आती हैं रुकावटें
x
Guruwar ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, गुरुवार को किए गए पुण्य कार्यों का फल साधक को अवश्य मिलता है और उसके भाग्य में वृद्धि, धन लाभ, विवाह योग से लेकर संतान सुख प्राप्त होता है। इसलिए अक्सर घरों में इस दिन पूजा-पाठ, दान, व्रत और मंत्र जाप जैसे काम किए जाते हैं। हालांकि, गुरुवार को कुछ कार्य करने की सख्त मनाही भी होती है अन्यथा कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान कमजोर होता है। यही नहीं जातकों को कार्यों को पूरा करने में समस्याएं झेलनी पड़ती और सुख-समृद्धि पर भी इसका नकारात्मक असर होता है। ऐसे में आइए कार्यों को जानते हैं।
गुरुवार को न करें ये काम:
गुरुवार के दिन भूलकर भी चावल का दान नहीं करना चाहिए। चावल चंद्रमा से संबंधित माना जाता है और गुरुवार को इसका दान गुरु ग्रह पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा गुरुवार को काली उड़द या काली दाल का दान भी नहीं करना चाहिए। यह अशुभ हो सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गुरुवार के दिन बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए। इससे जातकों के सौभाग्य में कमी आती है और गुरु की कृपा बाधित होती है।
ज्योतिषियों के मुताबिक, गुरुवार के दिन भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। यह उचित नहीं होता हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से धन हानि और कार्यों में रुकावट आने की संभावना बढ़ सकती हैं।
गुरुवार को केला व दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये सभी प्रभु को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है, इसलिए इसका सेवन न करें। इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ये चीजें गुरु ग्रह की सात्विक ऊर्जा को कमजोर करती हैं।
गुरुवार को इन मंत्रों का करें जाप:
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
Next Story