धर्म-अध्यात्म

इस सप्ताह हैं आंवला नवमी और देवउठनी एकादशी व्रत, जानें 9-15 नवंबर तक के व्रत-त्योहार

Renuka Sahu
9 Nov 2021 4:38 AM GMT
इस सप्ताह हैं आंवला नवमी और देवउठनी एकादशी व्रत, जानें 9-15 नवंबर तक के व्रत-त्योहार
x

फाइल फोटो 

कार्त्तिक शुक्ल पंचमी प्रात: 10 बज कर 36 मिनट तक उपरांत षष्ठी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 9 नवंबर (मंगलवार): कार्त्तिक शुक्ल पंचमी प्रात: 10 बज कर 36 मिनट तक उपरांत षष्ठी। सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (खरना)।

10 नवंबर (बुधवार): कार्त्तिक शुक्ल षष्ठी प्रात: 8.26 बजे तक उपरांत सप्तमी अगले दिन प्रात: 6.50 बजे तक पश्चात् अष्टमी। सूर्य षष्ठी पर्व, सायं काल में प्रथम अर्घ्य। डाला छठ। सप्तमी तिथि का क्षय।
11 नवंबर (गुरुवार) : कार्त्तिक शुक्ल अष्टमीप्रात: 5.52 बजे तक उपरांत नवमी। पंचक शुरू रात्रि 2.52 बजे से। छठ व्रत द्वितीय अर्घ्य।
12 नवंबर (शुक्रवार) : कार्त्तिक शुक्ल नवमी प्रात: 5.32 बजे तक तदनंतर दशमी। पंचक जारी है। अक्षय नवमी व्रत। आंवला नवमी।
13 नवंबर (शनिवार) : कार्त्तिक शुक्ल दशमी प्रात: 5.49 बजे तक तदनंतर एकादशी। पंचक जारी है। ब्रह्म प्राप्ति व्रत।
14 नवंबर (रविवार) : कार्त्तिक शुक्ल एकादशी प्रात: 6.40 बजे तक पश्चात द्वादशी। पंचक जारी है। प्रबोधिनी एकादशी व्रत स्मार्तों का। देवोत्थान एकादशी। तुलसी विवाहोत्सव। चातुर्मास्य व्रत समाप्त।
15 नवंबर (सोमवार) : कार्त्तिक शुक्ल द्वादशी अहोरात्र (दिन-रात)। पंचक समाप्त। भद्रा (करण) प्रात: 6.40 पर समाप्त। प्रबोधिनी एकादशी व्रत वैष्णवों का।


Next Story