धर्म-अध्यात्म

शनिदेव की कृपा से पहले आती है ये निशानी

Khushboo Dhruw
10 Jun 2023 4:45 PM GMT
शनिदेव की कृपा से पहले आती है ये निशानी
x
वैदिक ज्योतिष में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता और ग्रह को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनके प्रकोप से बचने के उपाय किए जा सकते हैं। शनि वह ग्रह है जो व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देता है। लोग शनि को क्रूर ग्रह मानते हैं लेकिन शनि अच्छे कर्म वाले व्यक्ति को शुभ फल भी देते हैं। शनि व्यक्ति को तभी दंड देता है जब वह गलत करता है। शनि जब किसी व्यक्ति पर कृपा करते हैं तो उसके जीवन में कुछ संकेत मिलते हैं।
काला कुत्ता
अगर आपको शनिवार की सुबह अचानक काला कुत्ता दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त हो गई है। आपको जल्द शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
कौआ
कौआ देखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। अगर आपको शनिवार की सुबह कौआ दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त हो गई है।
याचक
यदि आप शनिवार की सुबह बाहर निकलते हैं और अचानक कोई जरूरतमंद व्यक्ति आपसे मदद मांग रहा हो या फिर कोई भिखारी भी मिल जाए तो यह भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति को यथाशक्ति दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
झाड़ू देनेवाला
यदि आप शनिवार की सुबह घर से निकलते हैं और सामने कोई सफाई कर्मचारी झाडू लिए दिखाई देता है तो यह भी शुभ होता है, इसका अर्थ है कि आप पर जल्द ही शनिदेव की कृपा होगी।
Next Story