धर्म-अध्यात्म

हथेली पर बनने वाली ये रेखा देती है धन

Apurva Srivastav
30 May 2023 10:20 PM IST
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं तो वही कुछ अशुभ भी होती हैं शुभ रेखाएं जातक के जीवन में सुख समृद्धि की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख और परेशानियों का संकेत देती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ के योग बनाती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक की हथेली पर भाग्य रेखा अनामिका उंगली से मध्यमा उंगली तक स्थित हो, सूर्य रेखा और बुध रेखा मस्तिष्क रेखा के पास जाकर एक दूसरे से मिल जाए तो ऐसा जातक हर हाल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैया रहता हैं ये लोग अपनी बुद्धिमानी और योग्यता के बल पर खूब धन अर्जित करते हैं इन्हें अपने जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।
इसके अलावा हाथ की मध्यमा और सबसे छोटी उंगली के नीचे अगर कोई वलय बन रहा हो तो इसे शुभ माना जाता हैं यह निशान जातक पर माता लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता है ऐसे जातक बोल चाल में माहिर होते हैं और ये जीवन में खूब धन दौलता भी हासिल करते हैं।
Next Story