धर्म-अध्यात्म

ये है अनंत सूत्र बांधने का सही तरीका

Khushboo Dhruw
27 Sep 2023 4:28 PM GMT
ये है अनंत सूत्र बांधने का सही तरीका
x
अनंत सूत्र; हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और इन्हीं में एक अनंत चतुर्दशी ​है जो कि बेहद खास मानी जाती है इस दिन भक्त गणपति का विसर्जन करते हैं साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा अर्चना की जाती है माना जाता है ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दौरान पूजा पाठ व व्रत करने से श्री हकर कृपा प्राप्त होती है।
अनंत चतुर्दशी के दिन 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है साथ ही श्री हरि की कृपा से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व 28 सितंबर दिन गुरुवार यानी की कल मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अनंत सूत्र बांधने का सही तरीका बता रहे हैं जो आपके सभी मनोरथ को सिद्ध करने वाला है।
ये है अनंत सूत्र बांधने का सही तरीका—
अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा के बाद बाजू में अनंत सूत्र बांधना लाभकारी होता है इसके लिए पहले कच्चे धागे को हल्दी से रंगकर 14 गांठ वाला धागा बनाएं। गांठ लगाते वक्त विष्णु जी का नाम लें और इस धागे को गाय के कच्चे दूध में डुबोकर ॐ अनंताय नम: इस मंत्र का जाप करते हुए विष्णु जी की विधिवत पूजा करें पूजा के बाद अनंत सूत्र को पुरुष दाएं और महिलाएं बाएं बाजू पर बांधें।
आप चाहें तो बाजार में तैयार अनंत सूत्र भी ले सकते हैं। अगर आप हाथ या बाजू में अनंत सूत्र नहीं बांध सकते हैं तो आप इसे गले में भी धारण कर सकते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की अपार कृपा बनी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।
Next Story