- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मौनी अमावस्या पर...
धर्म-अध्यात्म
मौनी अमावस्या पर राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
Apurva Srivastav
21 Jan 2023 10:06 PM IST

x
ज्योतिष विज्ञान में राजयोग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका निर्माण समय-समय पर होता रहता है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह शुभ माने जाते हैं तो कुछ के लिए अशुभ। बता दें कि ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज यानी मौनी अमावस्या के दिन 4 राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिनके नाम हैं- सत्कीर्ती, हर्ष, भारती और वरिष्ठ। इन शुभयोग के निर्माण से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि इन राजयोग से किन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।
वृषभ राशि
राजयोग के निर्माण से वृषभ राशि को बहुत लाभ मिलने वाला है। साथ ही उन्हें इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। सरकारी नौकरी या परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस अवधि में शुभ संकेत मिल सकते हैं। इसके साथ किसी भी कार्य में वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि
उपरोक्त बताए गए 4 राजयोग के निर्माण से धनु राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा, इसके संकेत मिल रहे हैं। उन्हें पुराने निवेश में लाभ मिलेगा। साथ ही वह चल या अचल संपत्ति भी खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को भी इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
मोनी अमावस्या पर चार राजयोग के निर्माण से तुला राशि को भी लाभ मिलेगा। इससे उन्हें व्यापार अथवा कार्य में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। सेहत संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी। साथ ही योग्य साथी ढूंढ रहे जातकों को इस अवधि में विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
Next Story





