- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Yogini Ekadashi पर...
धर्म-अध्यात्म
Yogini Ekadashi पर तुलसी के ये उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी
Tara Tandi
10 July 2026 5:37 PM IST

x
Yogini Ekadashi 2026 ज्योतिष न्यूज़ : आज योगिनी एकादशी है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और साधना करने से व्यक्ति के कई तरह के पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस एकादशी का व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्राणों के बराबर का व्रत का फल मिलता है। योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तुलसी के पौधे से जुड़ा हुआ कोई उपाय बहुत ही लाभकारी और कारगर माना जाता है। इस उपाय को करने से सभी तरह की आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं।
एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होती है इस कारण से इन्हें हरिप्रिया भी कहते हैं। एकादशी पर तुलसी के पौधे से जुड़ा हुआ कोई उपाय अगर किया जाय तो व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है।
धन लाभ और आर्थिक सुख-समृद्धि के लिए
एकादशी पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा के लिए इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा दीपक जलाते समम ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का लगातार जाप करें। इस उपाय से जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
अगर आपके जीवन में लगातार धन से जुड़ी परेशानियां आ रही है तो तुससी के पौधे से जुड़ा एक छोटा सा उपाय बहुत ही कारगर रहेगा। जो आर्थिक तंगी, कर्ज और व्यापार में घाटे से परेशान हैं उनको एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर थोड़ा कच्चा दूध अर्पित करें। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
सुख और शांति की प्राप्ति के लिए उपाय
जीवन में सुख और शांति हासिल करने के लिए एकादशी पर तुलसी के पत्ते पर चंदन से उस पर श्री लिखकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर दें। इससे जीवन में कलह-क्लेश कम होंगे और घर के हर एक सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह बना रहेगा।
TagsYogini Ekadashiतुलसी उपायदूर पैसों तंगीTulsi remedyremove financial crisisजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





