छत्तीसगढ़

जूते पहनने का शौक और बन गया चोर, रायपुर से Video आया सामने

Nil dhankar
10 July 2026 4:00 PM IST
जूते पहनने का शौक और बन गया चोर, रायपुर से Video आया सामने
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों एक अनोखा लेकिन शातिर चोर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। यह चोर न तो नकदी पर हाथ साफ कर रहा है और न ही जेवरात पर, बल्कि देर रात घरों के बाहर रखे महंगे और ब्रांडेड जूतों को अपना निशाना बना रहा है। राजीव नगर इलाके में लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर इलाके में एक शातिर चोर सक्रिय है, जो अलग-अलग मकानों के बाहर रखे ब्रांडेड जूतों और अन्य सामान की चोरी कर रहा है। बताया जा रहा है कि, 8 जुलाई की देर रात चोर ने इलाके के कई घरों के बाहर रखे जूते और अन्य सामान पर हाथ साफ किया।

गौरतलब है कि, पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में नाराजगी और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल, खम्हारडीह थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story