धर्म-अध्यात्म

इन चीजों को माना जाता है अपशगुन, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Triveni
9 Oct 2020 5:58 AM GMT
इन चीजों को माना जाता है अपशगुन, बिगड़ सकते हैं बनते काम
x
बचपन से ही हम अपने बुजुर्गों से यह सुनते आ रहे हैं कि ऐसा मत करो अपशगुन होता है... वैसा मत करो अपशगुन होता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बचपन से ही हम अपने बुजुर्गों से यह सुनते आ रहे हैं कि ऐसा मत करो अपशगुन होता है... वैसा मत करो अपशगुन होता है। अपशगुन के नाम पर हमने ना जाने कितनी ही बातें सुनी होंगी। चाहें बिल्ली का रास्ता काटना हो या फिर दूध उफन कर गिर जाना... हमारे बुजुर्गों ने हमें कई बातों के बारे में बताया है। देखा जाए तो इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन पुराने समय से यह मान्यताएं प्रचलित हैं तो कई लोग आज तक इन्हें मानते आ रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जिन्हें अपशगुन का नाम दिया गया है।

1. कहते हैं अगर सुबह के समय बाल्टी खाली देखी जाए तो अपशगुन होता है। इससे कार्यों में बाधा आती है। ऐसे में कहा जाता है कि बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा भरी रहनी चाहिए।

2. कहा जाता है कि दूध का उबलकर गिरना अच्छा होता है। लेकिन अगर यह जमीन पर गिर जाए तो अशुभ कहा जाता है। मान्यता है कि अगर ऐसा होता है तो यह किसी दुर्घटना या हानि का संकेत होता है।

3. शीशे का टूटना बेहद अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर टूटे आइने में देखा जाए तो अच्छा नहीं होता है। इस तरह का आइना घर पर नहीं रखना चाहिए।

4. झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसे लांघना भी नहीं चाहिए। इसस लक्ष्मी जी का अपमान होता है। शाम के समय झाड़ू लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

5. कहते हैं कि किसी भी शुभ काम से पहले या घर से निकलने से पहले अगर कोई छींक मार दे तो अच्छा नहीं होता है। अगर ऐसा हो तो पानी पीकर घर से निकलें या फिर घर के अंदर वापस चले जाना चाहिए।

6. घर पर मकड़ी के जाले अच्छे नहीं होते हैं। यही नहीं कहा जाता है कि घर पर चमगादड़ो का डेरा भी अच्छा नहीं होता है। वहीं, घायल या मृत्यु पक्षी का घर पर आना भी अपशगुन होता है।

7. अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो इसे अपशगुन कहा जाता है और ऐसे में रास्ता पार नहीं करना चाहिए। यह अप्रिय घटनाओं का संकेत होता है।

Next Story