धर्म-अध्यात्म

सपने में ये चीजें होती है शुभ

Khushboo Dhruw
1 Oct 2023 4:28 PM GMT
सपने में ये चीजें होती है शुभ
x
सपनों की भी अपनी एक दुनिया होती है। सपनों के शास्त्र को स्वप्नशास्त्र कहते हैं। सपने में दिखाई देने वाली वस्तुएं या घटनाएं भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संदेश देती हैं। सपनों में मिलने वाले संदेश शुभ या अशुभ हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको सपने में दिखाई देने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिखने का अर्थ है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
सपने में दिखे ये जानवर
यदि आपको सपने में हाथी दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको धन, ऐश्वर्य और सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। सपने में मछली देखना या खुद मछली को पकड़ने का अर्थ है कि माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली हैं। इसके अलावा सपने में सांप दिखाई देता है, तो जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
सपने में दिखे बांसुरी
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि स्वप्नशास्त्र, सपनों के शास्त्र, भगवान श्री कृष्ण , Swapnashastra, scriptures of dreams, Lord Shri Krishna,
को बांसुरी अतिप्रिय है। ऐसे में सपने में बांसुरी दिखती है, या आप खुद को बांसुरी बजाते देखते हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। सपने में झरना देखने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कुछ बड़ा और अच्छा परिवर्तन होने वाला है।
सपने में ये चीजें दिखना
सपने में खुद को किसी ऊंची दीवार पर बैठे देखना एक शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है जल्द ही आपको जीवन में खूब सुख समृद्धि मिलने वाली है। इसके अलावा सपने में सर्कस देखने का अर्थ होता है, आपके जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होने वाली है।
Next Story