धर्म-अध्यात्म

भगवान कुबेर को प्रिय हैं ये पौधे

Apurva Srivastav
17 Aug 2023 10:38 PM IST
भगवान कुबेर को प्रिय हैं ये पौधे
x
सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया हैं तो वही भगवान कुबेर को धन दौलत का देवता माना गया हैं। कहते हैं कि जिन पर कुबेर देव की कृपा होती हैं उसे जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ता हैं।
ऐसे में अगर आप कुबेर देव की कृपा पाना चाहते हैं तो उनके प्रिय पौधों को आप अपने घर में लगा सकते हैं माना जाता हैं कि इन पौधों को अगर घर में लगाया जाए तो चारों दिशाओं से धन की बरसात होती हैं और धन दिन दूना रात चौगुना बढ़ता चला जाता हैं तो आइए जानते हैं कि कौन से पौधे भगवान कुबेर को बेहद प्रिय हैं।
भगवान कुबेर को प्रिय हैं ये पौधे—
वास्तुशास्त्र के अनुसार भगवान कुबेर को क्रासुला का पौधा बेहद प्रिय होता हैं इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं कहते हैं कि इस पौधे को अगर घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं इसके साथ ही आफिस डेस्क पर इसे रखने से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती हैं।
वास्तु अनुसार भगवान कुबेर को हल्दी का पौधा भी प्रिय होता हैं ऐसे में आप इसे घर में लगाकर भी कुबेर देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता हैं वह आर्थिक परेशानियां नहीं रहती हैं। इसके अलावा घर में पीले रंग के गेंदे के पौधे लगाने से भी धन धान्य की कमी घर में नहीं होती हैं। गुड़हल का फूल भी कुबेर देव को प्रिय हैं ऐसे में आप इस पौधे को घर में लगाकर धन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
Next Story