धर्म-अध्यात्म

करियर का भविष्य बताते है ये हस्तरेखा

Khushboo Dhruw
16 Sep 2023 3:30 PM GMT
करियर का भविष्य बताते है ये हस्तरेखा
x
हस्तरेखा शास्त्र; हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करती है।
हथेली पर कई ऐसी रेखाएं होती है जो जातक के करियर की ओर भी इशारा करती है तो आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो बताती हैं कि जातक अपने करियर में कितना सफल होगा, तो आइए जानते है उन रेखाओं के बारे में।
हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा अहम मानी गई हैं यह करियर से संबंधित कई जानकारी प्रदान करती है जब किसी जातक की हथेली के बीच में एक रेखा लंबवत चलती है तो इसे भाग्य रेखा कहा जाता है। इसका मतलब है कि जातक अपनी मेहनत के बल पर करियर में कई उपलब्धियां और सफलता हासिल कर सकता है। अगर किसी जातक की हथेली में एक सूर्य रेखा हो और वह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जा रही हो तो ऐसे जातक को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।
अगर हथेली में दो समानांतर रेखा सूर्य रेखाएं हों, तो ऐसा मनुष्य अपने जीवन में खूब धन लाभ हासिल करता है। इन्हें धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है। अगर हथेली में सूर्य रेखा छोटी हो और ह्रदय रेखा से पहले ही रुक जाए तो ऐसे जातक को अपने जीवन में करियर से जुड़ी परेशानियां उठानी पड़ती है।
Next Story