धर्म-अध्यात्म

आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकते है ये उपाय

Apurva Srivastav
19 April 2023 2:47 PM GMT
आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकते है ये उपाय
x
सनातन धर्म में हल्दी का विशेष महत्व है। धन की देवी मां लक्ष्मी, जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी और भगवान गणेश को पीला रंग अति प्रिय है। अतः हर शुभ काम में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा घर में भी स्वास्तिक का निशान हल्दी से बनाने का विधान है। इसके लिए हल्दी को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी हल्दी का उल्लेख है। वास्तु जानकारों की मानें तो हल्दी से घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह से परेशान हैं, तो रोजाना हल्दी का उपाय करें। आइए जानते हैं-
-अगर आप मानसिक तनाव से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर रोजाना हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
-अगर वास्तु दोष की वजह से आप तरक्की नहीं कर पा रहे हैं, तो घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर में व्याप्त नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही आने वाली सभी बला टल जाती है।
-ज्योतिषियों की मानें तो राहु का संबंध घर के मुख्य दरवाजे से होता है। राहु का प्रभाव घर के मुख्य दरवाजे पर अधिक पड़ता है। इसके लिए रोजाना सुबह में मुख्य दरवाजे पर हल्दी पानी से छिड़काव करें।
-अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो एक लोटा जल लें। अब जल में एक चुटकी हल्दी और 1 रुपए का सिक्का डालें। इसके बाद जल से मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। वहीं, 1 रुपए के सिक्के को मंदिर में रख आएं। इस उपाय को करने से घर में पैसे की तंगी नहीं आती है।
-आर्थिक तंगी की समस्या को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। वहीं, स्वास्तिक के निशान पर प्रतिदिन हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Next Story