धर्म-अध्यात्म

हथेली की ये रेखाएं होती है अनलकी

Khushboo Dhruw
12 Aug 2023 4:21 PM GMT
हथेली की ये रेखाएं होती है अनलकी
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं हथेली पर बनी ये रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की हथेली हैं जो व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
अगर किसी जातक की हथेली पर शुभ रेखाओं का निर्माण होता हैं तो ये जीवन में सुख समृद्धि और सफलता का संकेत प्रदान करती हैं लेकिन हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों और समस्याओं की ओर इशारा करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी ही रेखाओं और लकीरों के बारे में बता रहे हैं जिनके हाथ पर होने से व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा साफ, गहरी और स्पष्ट होती हैं तो व्यक्ति भाग्यशाली माना जाता हैं लेकिन अगर ये रेखा कटी या फिर इसके उपर छोटी छोटी कई रेखाएं हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता हैं ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन व करियर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। हथेली पर बनने वाली विवाह रेखा पर अगर क्रॉस का निशान बनता है तो इसे अशुभ माना जाता हैं ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी का साथ कम समय के लिए मिलता हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अंगूठे से कोई लकीर निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हैं तो ऐसे जातक को अपने परिवार के किसी सदस्य को खोने का दुख मिलता हैं इसके अलावा अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत प्रदान करती हैं जिनकी अनामिका उंगली पर यह रेखा बनती हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती हैं ऐसे लोगों को धन व मान सम्मान की हानि उठानी पड़ती हैं।
Next Story