धर्म-अध्यात्म

ये बुरी आदतें बनती है धन संकट का कारण

Khushboo Dhruw
14 Jun 2023 1:52 PM GMT
ये बुरी आदतें बनती है धन संकट का कारण
x
वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और इसके रख रखाव के बारे में बताया गया हैं। जिसका पालन करने से लाभ मिलता हैं।
लेकिन इसकी अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं वास्तुशास्त्र की मानें तो व्यक्ति की कई आदतें घर में कंगाली और दरिद्रता का कारण बनती हैं ​जिसका सुधार करना बेहद जरूरी होता हैं तो आज हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वास्तु से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के कूड़ेदान के लिए दक्षिण पश्चिम या उत्तर पश्चिम की दिशा ठीक मानी जाती हैं लेकिन भूलकर भी कूड़ेदान को घर के बाहर नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी क्रोधित हो सकती हैं साथ ही साथ समाज में मान सम्मान की कमी भी होती हैं इसके अलावा कई लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं लेकिन शास्त्रों की मानें तो बिस्तर पर भोजन करना अच्छा नहीं माना जाता हैं अगर कोई ऐसा करता हैं तो माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं बिस्तर पर भोजन करना अन्न का अपमान भी माना जाता हैं। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती हैं साथ ही साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ता हैं।
ऐसी कई महिलाएं है जो रात्रि के बर्तन को रसोई में ऐसे ही छोड़ देती हैं और सुबह इसे साफ करती हैं लेकिन भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए अगर कोई ऐसा करता हैं तो उसे माता लक्ष्मी का क्रोध सहना पड़ता है साथ ही साथ आपकी ये आदत घर में धन संकट को बढ़ा देती हैं।
Next Story