धर्म-अध्यात्म

भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका की तरह जलमग्‍न हुए दुन‍िया के यह 5 शहर, जानें वजह

Deepa Sahu
28 Aug 2021 3:36 PM GMT
भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका की तरह जलमग्‍न हुए दुन‍िया के यह 5 शहर, जानें वजह
x
एक शाप के चलते भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका जलमग्‍न यानी क‍ि पानी में समा गई।

एक शाप के चलते भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका जलमग्‍न यानी क‍ि पानी में समा गई। यह क‍िस्‍सा अमूमन लोग जानते हैं लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि व‍िश्‍वभर में कई ऐसे शहर हैं जो पानी में दफन हो गए। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो यह लेख आपके बहुत काम का है। हालांक‍ि पानी में देश और शहरों के डूबने के बारे में कुछ लोग इसे प्रकृति का कोप बताते हैं तो कुछ कहते हैं क‍ि ऐसा पृथ्‍वी के बढ़ते तापमान के कारण होता है। तो आइए ऐसे ही कुछ 5 शहरों के बारे में जानते हैं….

द्वार‍िका Dwarka, Gulf of Cambay, India
पानी में दफन हो चुके शहरों की बात कर रहे हैं तो बात सबसे पहले द्वार‍िकाधीश यानी क‍ि भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका की। भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। मान्‍यता है क‍ि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अत्‍यंत प्राचीन शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित यह शहर भगवान कृष्ण की मृत्‍यु के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया।
क्वांडाओ झील, चीन की लॉयन स‍िटी Lion City of Quiandao Lake, China
पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लॉयन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक है। जानकारी के अनुसार इस शहर को पूर्वी हान राजवंश के दौरान बनाया गया था। इसका क्षेत्रफल 62 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। यह लगभग 85 से 131 फीट सतह के नीचे स्थित है।
योनागुनी-जिमा, जापान के पिरामिड the pyramids of yonaguni-jima, japan
कुछ साल पहले जापान के र्यूक्यू आइलैंड के नजदीक द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला। एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में आपसी मतभेद है। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो कोई इसे प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। जानकारी के अनुसार यह 10000 ई.पू. समुद्र में जलमग्न हो गया था। वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।
पोर्ट रॉयल, जमैका port royal, jamaica
जमैका के पोर्ट रॉयल शहर को तो जलमग्न हुए ज्यादा वक्‍त नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार यह शहर कभी यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था। यहां की वाइन भी काफी लोकप्रिय थी। साथ ही यहां मनोरंजन के भी तमाम साधन मौजदू थे। जून 1962 में ये शहर जलमग्न हो गया था। इसमें 2000 लोगों की मौत हो गई थी।
क्लियोपेट्रा का अलेक्जेंड्रिया, मिस्र cleopatra's alexandria, egypt
रानी क्लियोपेट्रा के बारे में तो अमूमन लोग जानते हैं। इनके नाम का एक शहर भी था। क्लियोपेट्रा शहर का निर्माण इजिप्ट के शासक रहे अलेक्जेंडर द ग्रेट ने किया था। 1600 साल पहले यह शहर जलमग्न हो गया था। जानकारी के अनुसार सम्राज्ञी क्लियोपेट्रा की याद में इस शहर को बनाया गया था। समुद्र में डूबे इस शहर की खोज पुरातत्वविदों ने 1998 में की थी।
आने वाले समय में डूब सकते हैं ये शहर भी
पानी में डूबने वाले शहरों को लेकर कहीं धार्मिक तो कहीं वैज्ञान‍िक कारणों का ज‍िक्र म‍िलता है। वर्ष 2016 में हुए एक शोध के अनुसार प‍िछले सौ वर्षों में समुद्री पानी के बढ़ने की रफ्तार प‍िछली 27 सद‍ियों से भी अध‍िक है। वैज्ञान‍िकों के अनुसार अगर आने वाले समय में धरती का बढ़ता तापमान नहीं रुका तो न्‍यू यार्क, लॉस एंज‍िल‍िस, पेर‍िस, लंदन, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई, पणजी, व‍िशाखापत्‍तनम, कोचीन और त‍िरुवन्‍तंपुरम पानी में डूब सकते हैं।


Next Story