धर्म-अध्यात्म

जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं ये 4 राशि वाले, जानिए कौन-सी हैं ये राशियां

Apurva Srivastav
11 April 2021 12:58 PM GMT
जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं ये 4 राशि वाले, जानिए कौन-सी हैं ये राशियां
x
ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है जो जिम्मेदारियों की बात आते ही आलसी हो जाते हैं

आमतौर पर व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होता है- सफलता हासिल करना। सफलता हासिल करने के बाद इसे स्थिर बनाए रखना। जो व्यक्ति इस दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ते है, उसके सफल व स्वस्थ होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने काम को मन लगाकर करते हैं और एक क्षण भी बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें देरी करना पसंद होता है। वो दूसरों को इंतजार कराकर मन ही मन खुश होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का वर्णन किया गया है जो जिम्मेदारियों की बात आते ही आलसी हो जाते हैं और पांव पीछे खींचने लगते हैं। जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां-

1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोग मौज-मस्ती में ज्यादा विश्वास रखते हैं। यह उनके और उनके फेवरेट टाइम के बीच आने वाली जिम्मेदारियों के साथ तालमेल बैठाने से नफरत हैं। यह आराम तलब होते हैं। इन्हें हंसी-मजाक और पार्टी करना अच्छा लगता है।
2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातक बेहद आलसी माने जाते हैं। यह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं। इन्हें जिम्मेदार बनने से नफरत होती है क्योंकि यह किसी के लिए जवाबदेह नहीं बनना चाहते हैं।
3. धनु राशि- सिंह राशि के जातक एडवेंचर या ट्रिप के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन घर का काम या जिम्मेदारियों की बात आती है तो इन्हें बार-बार टोकना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राशि चिन्ह सबसे आलसी होते हैं। यह पार्टी करने या अच्छा समय बिताने पर ज्यादा फोकस करते हैं। इस दौरान यह भूल जाते हैं कि अभी ऐसी कई चीजें हैं जो इन्हें समय पर पूरा करना है।
4. कुंभ राशि- इस राशि के लोग जिम्मेदारी लेने वाले अंतिम व्यक्ति हैं। यह बार-बार कहने के बाद ही जिम्मेदारियों को हाथ में लेते हैं। यह चीजों को वापस करना पसंद नहीं करते हैं। कहा जाता है कि यह चीजों के कंट्रोल से बाहर जाने के बाद ही जिम्मेदारियां लेते हैं।


Next Story