- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ganga Dussehra पर...
धर्म-अध्यात्म
Ganga Dussehra पर पंखा-पानी दान करने की परंपरा और उसकी वजह
Tara Tandi
2 Jun 2025 5:02 PM IST

x
Ganga Dussehra ज्योतिष न्यूज़: हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं. इसके अलावा गंगा स्नान के बाद दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पंखा और पानी का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन आखिर क्यों किया जाता है पानी और पंखे का दान?
गंगा दशहरा के दिन दान का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन दान करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इसलिए लोग इस दिन अपनी सामथ्र्य के अनुसार दान अवश्य करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि गंगा दशहरा के दिन पंखा और पानी से भरा मटका अवश्य दान किया जाता है. इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं.
क्यों करते हैं पंखा और पानी का दान?
गंगा दशहरा के दिन लोग पंखा और मटका दान करते हैं. कहते हैं कि इससे मां गंगा के साथ ही सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्मी के मौसम में पंखा और पानी से भरा मटका बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इसे सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है. गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह में आता है और इस जेठ के महीने में भयंकर गर्मी होती है. ऐसी गर्मी में पंखा और पानी से भरा मटका बहुत महत्वपूर्ण व उपयोगी होता है. इसलिए गंगा दशहरा के दिन पंखा और मटका दान करना शुभ माना गया है. यदि यह किसी जरूरमंद को दिया जाए तो अधिक फलदायी होता है. इसके अलावा आप चाहें तो मंदिर में जाकर भी दान कर सकते हैं.
TagsGanga Dussehraपंखा-पानी दान कपरंपरा उसकी वजहthe tradition of donating fan and waterits reasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





