धर्म-अध्यात्म

शनि के गोचर से इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत

Sarita
14 Dec 2023 10:55 AM IST
शनि के गोचर से इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत
x

शनि इस समय कुंभ राशि में हैं और आने वाले वर्ष 2024 में अपनी राशि नहीं बदलेंगे, बल्कि 2025 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनिवार, 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि के अनुसार 2027 में शनि फिर से अपनी राशि बदलेंगे। शनि के गोचर से जिन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

शनि 2027 में गोचर
शनि 2027 में मेष राशि और फिर इसी साल में दोबारा मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार शनि का मीन और मेष राशि में गोचर अच्छा नहीं माना जा रहा है, लेकिन कई राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ माना जा रहा है।कुंभ राशि में होने से शनिदेव बहुत ही शुभ फल इस राशि के लोगों को देंगे।ऐसे लोग जिनकी राशि कुंभ हैं उनकी किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है

कुंभ राशि, मीन राशि के लिए लाभकारी
अभी कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, लेकिन शनि देव का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी फल दे रहा है। इस तरह साल 2025 तक कुंभ राशि वाले डबल प्रॉफिट की स्थिति में रहेंगे। इसके बाद जब शनिदेव मीन राशि में जाएंगे, तो इस राशि के जातकों को कई चीजों में राहत मिलेगी। जो इतने समय से आपके काम नहीं बन रहे हैं, वो भी बनने लगेंगे। आपका बिजनेस नुकसान में चल रहा था, वो अब प्रॉफिट में आ जाएगा। आपकी पर्सनालिटी बदल सकती है और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपको बता दें कि जून 3, 2027, बृहस्पतिवार को 06:23सुबह शनिदेव मेष राशि में जाएगें और फिर दोबारा अक्टूबर 20, 2027 को मीन राशि में आ जाएंगे।

Next Story