धर्म-अध्यात्म

पुष्कर में पंचतीर्थ का अखिरी महास्नान आज

Renuka Sahu
19 Nov 2021 2:50 AM GMT
पुष्कर में पंचतीर्थ का अखिरी महास्नान आज
x

फाइल फोटो 

राजस्थान के अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर में कार्तिक माह का पंचतीर्थ का आखिरी महास्नान आज होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान के अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर में कार्तिक माह का पंचतीर्थ का आखिरी महास्नान आज होगा। जिले में बदले मौसम के चलते पारे में आई भारी गिरावट को देखते हुए ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में स्नान के प्रति उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर पहुंच गए हैं। उन्होंने अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। पुष्कर के पवत्रि सरोवर पर कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान होगा। इसके लिए श्रद्धालु तेजी से पुष्कर पहुंच रहे हैं। रोडवेज प्रबंधन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए 70 अतिरक्ति रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं का आना जाना आज दिनभर चलेगा और वे कार्तिक स्नान का पुण्य कमाकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे। ब्रह्मा जी का भी इस मौके पर विभन्नि राज्यों से आए पुष्पों से विशेष श्रंगार होगा। पुष्कर मेले का आज कलेक्टर शक्ति का अवकाश भी संपन्न हो गया।


Next Story