धर्म-अध्यात्म

घर में रखे वू लू बेटियों की सेहत रहेगी बेहतर

Apurva Srivastav
1 Feb 2023 8:08 PM IST
घर में रखे वू लू बेटियों की सेहत रहेगी बेहतर
x
लोटे के आकार वाला यह पात्र पुरातन काल में यात्राओं के दौरान पानी रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था।
फेंगशुई में घर के हर कोने के लिए कुछ विशेष आइटम है। घर के हर शख्स का इस विधा में पूरा ध्यान रखा गया है। वू लू बेटियों की बेहतर सेहत और लंबी उम्र के लिहाज से बनाया गया है।
लोटे के आकार वाला यह पात्र पुरातन काल में यात्राओं के दौरान पानी रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था। कुछ विशिष्ट चीनी लोगों की कब्र में शव के साथ ही पात्र दफनाया जाता था।
बेटियों के लिए बने यह पर्सनल वू लू देखने में सुंदर होते हैं, इसके अगर मोती और अन्य सजावट है तो वह और अधिक उपयोगी है। बाजार में वू लू कई रंगों में उपलब्ध है। इसे सिल्क के धागे में खूबसूरती से पिरोया जाता है। इसे बेटी के कमरे या बिस्तर के आसपास लगाया जा सकता है।
वू लू को बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बेहतर माना गया है। फेंगशुई विशेषज्ञ बताते हैं कि वू लू से बेटी की प्रतिभा में निखार आएगा और करियर के प्रति उसकी एकाग्रता भी बढ़ेगी।
Next Story