धर्म-अध्यात्म

साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा, 80 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

Renuka Sahu
14 May 2022 3:03 AM GMT
The first lunar eclipse of the year will prove to be very dangerous for these 4 zodiac signs, this rare coincidence is being made after 80 years
x

फइल फोटो 

साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। इ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी लग रही है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है। 8 साल दशक बाद बनने वाले इस संयोग से छह राशियों के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

कर्क- साल के पहले चंद्रग्रहण पर कर्क राशि वालों के लोगों को संभलकर रहना होगा। संतान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों के करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से यह ग्रहण अच्छा नहीं है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। धन संचय करने में दिक्कत आ सकती है।
तुला- साल के पहले चंद्रग्रहण पर तुला राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए बहुत ज्यादा उत्साह हानिकारक साबित हो सकता है। आंख बंदकर किसी व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें। किसी पर टिप्पणी करने से पहले विचार कर लें।
धनु- धनु राशि के वालों की इस दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वर्कप्लेस पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। वाणी पर संयम न बरतने से बड़ा नुकसान हो सकता है।मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक तंगी घेर सकती है।
मकर- मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं है। आपकी राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के जातक शनि की साढ़े साती से पीड़ित हैं। इसलिए आपको ग्रहण काल में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए फैसलों का बुरा नतीजा हो सकता है।
Next Story