धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों को साल का पहला चंद्रग्रहण देगा सबसे ज्यादा लाभ, जानें ग्रहण टाइमिंग

Renuka Sahu
15 May 2022 2:46 AM GMT
The first lunar eclipse of the year will give maximum benefit to these people, know eclipse timing
x

फाइल फोटो 

साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को लगने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को लगने जा रहा है।ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो कि भारत में नजर नहीं आएगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। साल के पहले चंद्रग्रहण के दिन दो शुभ संयोगों का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 16 मई को लगने वाले साल के पहले चंद्रग्रहण का तीन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

चंद्रग्रहण का समय (Chandra Gragan Timing)-
भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा।
साल का पहला चंद्रग्रहण इन राशियों के लिए भारी, 80 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
चंद्रग्रहण के दिन बनने वाले शुभ योग-
इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके बाद 16 मई की सुबह से देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वरीयान योग में किए गए सभी मांगलिक कार्य पूरे होते हैं, जबकि परिघ योग में शत्रुओं पर विजय हासिल होती है।
इन राशि वालों को लाभ (Chandra Grahan Effect on Zodiac Signs)-
मेष- चंद्रग्रहण के दौरान बनने वाले दो शुभ योग के कारण मेष राशि वालों के लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय बहुत बेहतर है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार का कोई विवाद हल हो सकता है।
सिंह- आगामी चंद्रग्रहण पर बनने वाले योग से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं। आय के नए साधन बनेंगे। कोई जरूरी काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धनु- धनु राशि वालों के लिए ग्रहण बेहद लाभकारी है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ होगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
Next Story