धर्म-अध्यात्म

4 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 5 राशियों का बढ़ सकता है तनाव, किसी से न करें विवाद

Bhumika Sahu
4 Jun 2022 4:46 AM GMT
4 जून 2022 का टैरो राशिफल: इन 5 राशियों  का बढ़ सकता है तनाव, किसी से न करें विवाद
x
टैरो कार्ड्स के अनुसार, 4 जून को मेष राशि वाले सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क । उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 4 जून को मेष राशि वाले सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 3 है। वृष राशि वालों का आत्मविश्वास इस दिन बढ़ा हुआ रहेगा। इनका लकी कलर जामुनी और लकी नंबर 2 है। मिथुन राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। इनका लकी कलर गोल्डन और लकी नंबर 1 है। कर्क राशि वाले धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे। इनका लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 1 है। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1


Next Story