धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 7 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
7 April 2021 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल  : 7 अप्रैल 2021
x
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आप पूरी तरह से ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे।

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आप पूरी तरह से ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और समाज में आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा, लेकिन अच्‍छा होगा कि आप उनकी बातों पर ध्‍यान न दें।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अच्‍छे कार्यों का संकेत दे रहा है। आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है। इस कारण मन परेशान हो सकता है।
मिथुन:
इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। आज के दिन आपको निवेश के मामलों में लाभ होगा और कहीं से रुके धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके मन का कार्य पूर्ण होगा।
कर्क:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू ढंग से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं और परिवार में सुख समृद्धि आएगी और नौकरी में तरक्‍की आ सकती है।
सिंह:
घर, गृहस्‍थी, दांपत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। आज नौकरी और व्‍यापार के मामले में आपको सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य साथ देगा।
कन्या:
आज के दिन आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज जो लोग निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं दिल खोलकर करें। आपको पूरा लाभ होने की उम्‍मीद है।
तुला:
भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी। आज के दिन जो बच्‍चे पढ़ाई कर रहे हैं उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी। मन में प्रसन्‍नता होगी।
वृश्चिक:
खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान संकेंद्रण बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। आज नौकरी और परिवार के मामले में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा।
धनु:
भाई-बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ कष्टप्रद रहेगा। आज दोस्‍त आकर आपका हाल-खबर लेंगे और आज आप एकांत का वक्‍त बिताएंगे और सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी।
मकर:
धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा और आज पार्टनर की ओर से भी आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। आज परिवार में भी हर प्रकार का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा।
कुंभ:
जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। आज कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है और शाम के वक्‍त उपहार प्राप्‍त हो सकता है। कर्मचारियों को आज प्रशंसा प्राप्‍त हो सकती है।
मीन:
इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। दोस्‍तों और परिवार की ओर आज लाभ प्राप्‍त होगा और सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी।


Next Story