धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 16 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
16 April 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल : 16 अप्रैल 2021
x
आज वृष और कन्‍या राश‍ि को करना पड़ सकता है बाधाओं का सामना

मेष:

मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
वृषभ:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। लेक‍िन आज के द‍िन जरूरतमंदों की मदद करने से आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है।
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
कर्क:
द‍िन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।
सिंह:
धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या:
उच्च अधिकारियों के साथ डील और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला:
व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बनते हैं।
वृश्चिक:
व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।
धनु:
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
मकर:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मीन:
आज का द‍िन म‍िश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।


Next Story