धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल : 12 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
12 April 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल : 12 अप्रैल 2021
x
किस्‍मत के पत्‍तों में आज चमक रहा है इनके भाग्‍य का तारा

मेष:

आज नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल पर साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
वृषभ:
छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य की बातों से अकारण क्रोध आ सकता है।
मिथुन:
दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्याएं उलझाती नही हैं।
कर्क:
आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह:
आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना हो सकता है, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
कन्या:
आज एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
तुला:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें अन्यथा व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक:
कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना हो सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
धनु:
नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
मकर:
कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खान-पान की आदतों पर काबू रखें।
कुंभ:
किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मीन:
सफव जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।


Next Story